फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दो अंकों से कोपा ट्रेड की छात्राओं ने जीता वॉलीबाल फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई सोलन वाॅलीबाल प्रतियोगिता में चार ट्रेड की छात्राओं ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आईटीआई सोलन में शनिवार को छात्राओं के वॉलीबाल मुकाबले करवाए गए। फाइनल में कोपा ट्रेड की छात्राओं ने दो अंकों से फाइनल में जीत हासिल कर खिताब को अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में इसमें चार ट्रेड की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड और आईटी ट्रेड की छात्राओं के मुकाबले से हुई। इसमें आईटी ट्रेड की छात्राओं ने जीत हासिल कर फाइनल में पहुंची। दूसरा मुकाबला कोपा ट्रेड और डीएमसी ट्रेड के बीच खेला गया। इसमें कोपा ट्रेड ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में कोपा ट्रेड ने अंतिम सेट में दो अंकों से शानदार जीत हासिल की। प्रतियोगिता में आईटीआई सोलन की प्रधानाचार्या इंजीनियर नवीन कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सभी मुकाबले आईटीआई सोलन के पीटीआई पुनीत पाठक की अध्यक्षता में हुई। प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के जल्द ही कैंप लगेंगे और इनमें शानदार प्रदर्शन करने वाली नौ छात्राओं को जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें