फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 13 शिक्षकों को पदोन्नत कर बनाया सीएचटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा विभाग ने अधिसूचना की जारी,दस दिन में करनी होगी ज्वाइनिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के 13 एचटी शिक्षकों को पदोन्नति कर सीएचटी बनाया गया है। इसकी अधिसूचना भी शिक्षा विभाग ने जारी कर दी है। इनकी तैनाती भी विभिन्न 13 स्कूलों में कर दी गई है। उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा सोलन राजकुमार पराशर ने बताया कि इसमें सुनीता ठाकुर को शिक्षा खंड रामशहर के लगदाघाट, कुलदीप कुमार को धुंदन के बेरल, तरुणा को धुंधन के कराराघाट, अरविंद भार्गव को अर्की के चंडी, श्रीनिवास शर्मा को धुंदन के दाड़लाघाट, अनिता देवी को अर्की के मांजू, यशपाल शर्मा को रामशहर के मनोलकलां, रजनीश कौशिक को धर्मपुर के भरती, राजकुमार को नालागढ़ के साई, सुनील मालिक को रामशहर के सौर, देवेंद्र कुमार को पट्टा महलोग के सुरजपुर, तेजवीर कौर को नालागढ़ के पंजेहरा और सरोज बाला को बद्दी स्कूल में तैनाती मिली है। उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र चंद पिरटा ने बताया कि संबंधित अध्यापकों को 10 दिनों में अपनी ज्वाइनिंग देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें