फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू नप में लेबर के साथ धरने पर बैठे ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू(सोलन)। परवाणू एमसी ठेकेदार एसोसिएशन समस्याओं को लेकर अपनी लेबर के साथ नगर परिषद परवाणू के प्रांगण में शुक्रवार को धरने पर बैठ गई। एसोसिएशन का आरोप है कि नगर परिषद परवाणू और एक व्यक्ति विशेष के बीच पिछले कई महीनों से चल रही तनातनी के कारण परवाणू के ठेकेदार पिस रहे हैं।
विज्ञापन

एमसी परवाणू ठेकेदार एसोसिएशन के प्रधान केवल कृष्ण के नेतृत्व में धरने पर बैठे ठेकेदारों ने बताया कि एक व्यक्ति विशेष और नगर परिषद परवाणू की कार्यप्रणाली के चलते ठेकेदार परेशान हैं और काम नहीं कर पा रहे हैं। केवल कृष्ण ने बताया कि जिस व्यक्ति की वजह से आए दिन ठेकेदारों के कामों की जांच हो रही हैं। उसने स्वयं सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद परवाणू और व्यक्ति में से जो भी गलत है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए न कि ठेकेदारों को परेशान किया जाना चाहिए।
ठेकेदारों का कहना है कि जिस भी व्यक्ति ने गोशाला में बिना अनुमति के काम किया है, उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे सब डी-क्लास के ठेकेदार हैं और छोटे-छोटे काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। काम में आए दिन पड़ रही बिना मतलब की अड़चनों के कारण परिवार नहीं पाल पा रहे हैं। नगर परिषद ने जिस कंपनी को सफाई और गारबेज कलेक्शन का ठेके दिया है, वो कंपनी सफाई कर्मियों को दो से तीन माह तक वेतन का भुगतान नहीं करती है। इसलिए सफाई कर्मियों ने भी धरने में ठेकेदारों का साथ दिया है। इस दौरान ठेकेदारों ने सहायक आयुक्त परवाणू को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें