फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथेड़ में प्रस्तावित अस्पताल के लिए कंटूर प्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। सोलन के बाईपास पर प्रस्तावित नए क्षेत्रीय अस्पताल की निशानदेही का कार्य पूरा हो चुका है। लोनिवि ने अब अस्पताल से संबंधित कंटूर प्लान (जगह का मैप) तैयार कर दिया है। इसे दो-तीन दिनों के अंदर भवन के डिजाइन के लिए आर्किटेक्ट विभाग शिमला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल का निर्माण कथेड़ में 62,416 वर्ग मीटर जमीन पर किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही सभी प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज रखा है लेकिन निशानदेही की प्रक्रिया लंबी होने के कारण भवन का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। अब अस्पताल के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस अस्पताल को ईको फ्रेंडली, हेलीपैड, भूकंपरोधी समेत अन्य सुविधाओं से लैस बनाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं। कंटूर प्लान के बाद कार्य तेजी से शुरू होने की उम्मीद अब नजर आने लगी है।
विज्ञापन

उधर, सहायक अभियंता लोनिवि प्रमोद आर्य ने कहा कि अस्पताल के लिए कंटूर प्लान तैयार है। इसे जल्द ही आर्किटेक्ट को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें