फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धन के अभाव में सुपर स्पैशलिटी ब्लॉक का निर्माण कार्य बंद

Sun, 05 Jul 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन ने एक माह पहले भेजी थी 1.68 करोड़ रुपये की डिमांड
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने काम किया बंद, 400 कर्मचारियों को भी घर भेजा
फिनिशिंग के लिए मांगा था बजट, सात माह पहले पूरा होना था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कथेड़ में निर्माणाधीन नए अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का काम बजट न मिलने के कारण अधर में लटक गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि लोक निर्माण विभाग को काम रोकने पर मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे वहां काम कर रहे करीब 400 दिहाड़ी और निर्माण कर्मचारियों को घर वापस भेजने की नौबत आ गई है।अस्पताल प्रबंधन और लोक निर्माण विभाग ने करीब एक महीना पहले सरकार को 1.65 से 1.68 करोड़ रुपये के बजट की डिमांड भेजी थी। इस मांग को आगे सरकार तक भी पहुंचा दिया गया था, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी सरकार की तरफ से बजट जारी नहीं किया गया। विभाग के अनुसार, अस्पताल के बाहर का ढांचागत काम पूरा किया जा चुका है और वर्तमान में अंदरूनी फिनिशिंग का काम चल रहा है। फिनिशिंग के काम में सबसे अधिक समय और बारीकी की आवश्यकता होती है, ताकि भविष्य में डॉक्टरों और मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बजट न होने के कारण ठेकेदार के लिए इस काम को जारी रखना अब मुश्किल हो गया है। लोनिवि अधिशाषी अभियंता रवि कपूर ने बताया कि यदि जल्द ही फंड जारी नहीं हुआ, तो काम पूरी तरह रोकना पड़ेगा। इससे प्रोजेक्ट में और देरी होगी और स्थानीय मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इनसेट निर्धारित समय से 7-8 महीने पीछे चल रहा है प्रोजेक्ट इस सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण कार्य अपने शुरुआती तय समय से लगभग 7 से 8 महीने की देरी से चल रहा है। पहले योजना के मुताबिक मां शूलिनी मेले के दौरान अस्पताल के एक ब्लॉक का उद्घाटन किया जाना था, लेकिन अब लोक निर्माण विभाग ने इसे अक्तूबर के अंत तक पूरा करने का नया लक्ष्य रखा है। अगर बजट जल्द नहीं मिला, तो इस समय सीमा में भी काम पूरा होना नामुमकिन हो जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक राकेश पंवर ने बताया कि प्रदेश सरकार को बजट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें 1.65 करोड़ की और आवश्यकता है। जैसे ही इसका फंड मिलेगा लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया जाएगा। ताकि अस्पताल का कार्य समय पर पूरा किया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें