फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चंबाघाट से सेंट ल्यूक्स तक दो किमी लंबे फुटपाथ का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
चंबाघाट से सोलन तक निर्माणा​धीन फुटपाथ। संवाद
विज्ञापन
सैन्य क्षेत्र से एनओसी न मिलने के बाद नगर निगम ने बदला प्लान
विज्ञापन

अब पीडब्ल्यूडी की ड्रेनेज के ऊपर बनेगा शहर का सबसे लंबा फुटपाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चंबाघाट से सेंट ल्यूक्स स्कूल तक फुटपाथ निर्माण का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। यह प्रोजेक्ट न केवल सोलन शहर का सबसे लंबा फुटपाथ होगा, बल्कि इसे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में देखा जा रहा है। इसका निर्माण कार्य नगर निगम लोक निर्माण विभाग के जरिये करवा रहा है। जानकारी के अनुसार इस मार्ग में लंबे समय से जमीन की उपलब्धता को लेकर बाधाएं आ रही थीं। इससे पहले नगर निगम द्वारा करीब 300 मीटर फुटपाथ का निर्माण किया जा चुका था, लेकिन आगे का काम सेना की भूमि होने और वहां से अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिल पाने के कारण अधर में लटक गया था। अब नगर निगम ने ने इसका समाधान निकालते हुए नया खाका तैयार किया है। अब यह फुटपाथ सैन्य क्षेत्र के भीतर न बनकर, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की अपनी सड़क के किनारे ही निर्मित किया जाएगा। इससे भूमि अधिग्रहण की समस्या खत्म हो गई है और काम भी तेजी से होगा।
62 लाख की लागत से होगा निर्माण
इस महत्वपूर्ण परियोजना पर करीब 62 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। जिला मुख्यालय सोलन में यह अपनी तरह का पहला ऐसा फुटपाथ होगा, जिसकी लंबाई लगभग दो किलोमीटर होगी। इतनी अधिक लंबाई वाला फुटपाथ शहर के सौंदर्यीकरण में तो चार चांद लगाएगा ही, साथ ही यह आधुनिक नागरिक सुविधाओं का एक बड़ा उदाहरण भी बनेगा।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों और सैर करने वाले लोगों को मिलेगा सुरक्षा कवच
चंबाघाट से सेंट ल्यूक्स तक का यह मार्ग शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। इस मार्ग पर कई प्रमुख स्कूल और रिहायशी इलाके पड़ते हैं। फुटपाथ बनने से सबसे अधिक लाभ स्कूली बच्चों को होगा, जिन्हें अब भारी ट्रैफिक के बीच सड़क पर चलने के जोखिम से मुक्ति मिलेगी। इसके अतिरिक्त सोलन के लोग सुबह और शाम की सैर के लिए इसी मुख्य सड़क का उपयोग करते हैं। फुटपाथ बनने से वे सुरक्षित वातावरण में सैर कर पाएंगे। पैदल यात्रियों के लिए अलग ट्रैक होने से वाहनों की आवाजाही में भी सुगमता आएगी, जिससे जाम की स्थिति कम होगी।
विज्ञापन

कोट
चंबाघाट से सेंट ल्यूक्स स्कूल तक फुटपाथ का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले इसे सैन्य क्षेत्र से बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन एनओसी संबंधी बाधाओं के कारण अब इसमें बदलाव किया गया है। अब यह फुटपाथ लोक निर्माण विभाग की नाली के ऊपर, सड़क के किनारे निर्मित किया जा रहा है। ठेकेदार को काम सौंप दिया गया है। नगर निगम इस परियोजना को उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि शहरवासियों और स्कूली बच्चों को जल्द ही सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल सके।

एकता काप्टा, आयुक्त, नगर निगम,सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें