फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लंबे इंतजार के बाद डंगे का काम शुरू, ग्रामीणों ने जताई खुशी

Sun, 20 Sep 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
समाणा गांव में क्षतिग्रस्त डंगे का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत कोटलू के समाणा गांव में भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए मुख्य डंगे का निर्माण कार्य लंबे समय बाद दोबारा शुरू हो गया है। वर्तमान में मौके पर जेसीबी मशीन से नींव का कार्य किया जा रहा है।
यह मार्ग गांव की मुख्य सड़क है। डंगा क्षतिग्रस्त होने के कारण बस स्टैंड आगे होने के बावजूद बसों को पीछे ही खड़ा करना पड़ रहा था, जिससे ग्रामीणों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोटलू की ओर से निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक संजय अवस्थी तथा लोक निर्माण विभाग के एसडीओ, जेई और समस्त विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के प्रयासों और सहयोग से लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण कार्य को दोबारा शुरू करवाया जा सका है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी, उपप्रधान सागर शर्मा, वार्ड सदस्य हीरा लाल ठाकुर व ललिता ठाकुर सहित समस्त ग्रामवासियों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें