फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की में विस चुनाव के लिए कांग्रेस की मोरचाबंदी शुरू

Tue, 10 Jan 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो, अरकी सोलन
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस अर्की ने बूथ स्तर पर विरोधी दलों को घेरने के लिए सियासी मोर्चे खोदने शुरू कर दिए हैं। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस अर्की ने बूथ स्तर पर विरोधी दलों को घेरने के लिए सियासी मोर्चे खोदने शुरू कर दिए हैं। बैठक में विस चुनावों में वार्ड स्तर पर संगठन को और मजबूत करने पर रणनीति बनी। तय हुआ है कि जल्द ही दाड़लाघाट, डुमेहर, धुंदन वार्ड से 30-30 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कमेटियां गठन किया जाएगा। इसके लिए वार्ड स्तर पर बैठकें होंगी। इसमें कांग्रेस वार्ड कमेटी का गठन होगा। बैठक में संकल्प लिया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का विधायक होगा।
विज्ञापन


बैठक के दौरान पूर्व ब्लॉक महिला कांग्रेस अर्की की अध्यक्ष निर्मला अवस्थी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस सोलन वेद भारद्वाज ने की। बैठक में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर हल्ला बोला गया। साथ ही नोटबंदी के फैसले का विरोध करते हुए उसे आम लोगों के लिए परेशानी भरा बताया गया।

बैठक में विशेष रूप से राजेंद्र रावत, प्यारे लाल शर्मा, रमेश ठाकुर, जगदीश ठाकुर, कमलेश कुमार, दीप लाल चौहान, किरपा राम, सुरेंद्र वर्मा, नीलाम भरद्वाज, ऋषिदेव शर्मा, रवि पाठक, धनीराम, रघुवंशी, सावित्री गुप्ता, धर्मपाल गर्ग, सुनीता गर्ग, कांता वर्धन, रोशन वर्मा, हेमंत वर्मा, श्याम लाल गौतम, सुशील पाठक, कपिल ठाकुर, भीम ठाकुर, वेद प्रकाश ठाकुर, वंदना, लेखराज, खेमराज ठाकुर, मदन लाल ठाकुर, जय चंद ठाकुर और टेकचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें