Minor girls alleges rape charges against factory supervisor in Baddi
बद्दी (सोलन)। काठा में एक प्रवासी कामगार की नाबालिग युवती के साथ कंपनी में तैनात एक सुपरवाइजर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नाबालिग युवती ने महिला थाने में जाकर मामला दर्ज कराया है। युवती काठा में अपने माता-पिता के साथ रहती है। नाबालिग होने के कारण वह कमरे में ही रहती थी। उसके माता-पिता हर रोज कंपनी में ड्यूटी करने जाते थे।
कंपनी में तैनात सुपरवाइजर सुहेब खान उसके पड़ोस में ही रहता था। पिछले तीन माह से उसे अकेले पाकर डरा धमकाकर उसका यौन शोषण कर रहा था। जब वह अपने मुंह खोलने की बात करती थी तो उसे मारने की धमकी देता था। आखिर तंग आकर उसने बद्दी थाने में मामला दर्ज कराया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग युवती का मेडिकल कराने के बाद आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है।