फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पूर्व नप अध्यक्ष तरसेम लाल छह साल के लिए निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कांग्रेस की कार्रवाई, ब्लॉक कांग्रेस दून की शिकायत पर प्रदेशाध्यक्ष ने लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष तरसेम लाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह वर्ष के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार बद्दी के जुड्डी कलां निवासी तरसेम लाल के विरुद्ध ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दून से शिकायत प्राप्त हुई थी। जिला कांग्रेस कमेटी ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इसके आधार पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलतार मेहता ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में तरसेम लाल पर कांग्रेस के अधिकृत जिला परिषद प्रत्याशियों और पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के विरुद्ध कार्य करने के आरोप थे। पार्टी स्तर पर शिकायत और संबंधित रिपोर्ट पर विचार करने के बाद प्रदेश नेतृत्व ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
तरसेम लाल पूर्व में नगर परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें नगर परिषद अध्यक्ष बनाया गया था। अब पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस ने उन्हें छह वर्ष के लिए संगठन से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, तरसेम चौधरी ने कहा कि छह माह पहले ही कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। इस बारे में जिला अध्यक्ष को अवगत करवा दिया था। दून में कांग्रेस पार्टी एक परिवार की पार्टी बन कर रह गई है। अन्य किसी को इस पार्टी में कोई स्थान नही मिल सकता है। जब नप के चेयरमैन के पद पर थे तो धमकाया और डराया। इंटरनेशनल फोन काॅल के जरिए डराया जाता था। इसकी शिकायत एसपी कार्यालय में भी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें