फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार में कांग्रेस की बैठक, स्कूलों के बोर्ड परिवर्तन पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सीबीएसई, दूसरा स्कूल हिमाचल बोर्ड करेगा संचालित
विज्ञापन

सरकार का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार(सोलन)। कांग्रेस यूनिट की विशेष बैठक रविवार को कुनिहार में हुई। बैठक में क्षेत्र के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार और कन्या विद्यालय उच्चा गांव में शिक्षा बोर्ड परिवर्तन के विषय पर विचार-विमर्श किया गया। नई व्यवस्था के तहत दोनों विद्यालय अब सह-शिक्षा संस्थान के रूप में संचालित होंगे।
पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार उच्चा गांव विद्यालय हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से पूर्ववत जुड़ा रहेगा, जबकि कुनिहार का छात्र विद्यालय अब वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रूप में विकसित कर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध किया जाएगा। बैठक में स्पष्ट किया कि आसपास के प्राथमिक विद्यालयों की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होगा। ये विद्यालय पहले की तरह स्वतंत्र रूप से कार्य करते रहेंगे, हालांकि क्लस्टर प्रणाली के तहत आपसी समन्वय बनाए रखा जाएगा। उपस्थित सदस्यों ने इस निर्णय को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और विधायक संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राजेंद्र शर्मा, विनोद जोशी, ज्ञान जोशी, सतीश कुमार, राकेश ठाकुर, राजेश शांडिल, कृष्ण चंद, जगदीश ठाकुर, रामराज, मदन भारद्वाज, जगदीश पवर, विनोद वेंस, विजय सिंह कंवर, हरी राम, अनिल तंवर, कृपाल सिंह कंवर, विनोद और ज्ञानचंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें