फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 09 Jan 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए महिला कांग्रेस ने सोमवार को मोदी सरकार को खाली थाली और बेलन विरोध स्वरूप दिखाए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए महिला कांग्रेस ने सोमवार को मोदी सरकार को खाली थाली और बेलन विरोध स्वरूप दिखाए। प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश रैली निकालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों, किसानों, मजदूरों पर ही नोटबंदी की अचानक सर्जिकल स्ट्राइक कर डाली।
विज्ञापन


आम लोग हताश और परेशान है। धन्ना सेठों के काले धन को सफेद करने का पूरा मौका दिया है। रैली पुराने बस अड्डे से होते हुए माल रोड से डीसी चौक पर समाप्त हुई। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया।  
 
प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही जिला उपायुक्त कार्यालय में जाकर एसडीएम एकता काप्टा के माध्यम से प्रेजिडेंट ऑफ इंडिया को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि नोटबंदी से गरीबों, किसानों, मजदूरों, दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। केंद्र सरकार का नोटबंदी का फैसला इन वर्गों पर सर्जिकल स्ट्राइक की तरह है। जिसे तुरंत वापस लेना चहिए। महिला कांग्रेस जिला सोलन की अध्यक्ष शकुंतला पांटा ने बताया कि नोटबंदी से ठीक पहले भाजपा ने काले धन से जो संपत्तियां देश में खरीदी थी, उसे सफेद बना दिया गया। इसकी जांच की जानी चाहिए। कहा कि इतने दिन बीत जाने के बाद आज भी जनता अपना धन निकालने के लिए बैंकों और एटीएम की लंबी कतारों में खड़ी है।

25 हजार ही जमा करवाएं
वक्ताओं ने कहा कि महिला कांग्रेस मांग करती है कि केंद्र में बैठी मोदी की सरकार कम से कम बीपीएल परिवारों के एक महिला के खाते में 25 हजार रुपये तक तो जमा करवाएं। साथ ही किसानों को रबी की फसलों पर 20 प्रतिशत और छोटे दुकानदारों और उद्योगों को आयकर में 50 प्रतिशत की छूट दी जाए। इस दौरान रेणू कोरिन, मंजू शर्मा, कांता चंदेल, नीलम रघुवंशी, ऊमा गर्ग, सवित्री संख्यान, सुभद्रा भारद्वाज, निर्मला पुंडीर, अलका वर्मा, निर्मला, नीता चौहान, सविता, नीलम कुलर, रोशनी देवी, रंजना कपूर, मीनाक्षी, शकुंतला, जयंती पंवार मौजूद रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें