नौणी विवि में शोक सभा के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अन्य प्रबंधक। स्रोत : विवि
सोलन। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में शनिवार को बीएससी (ऑनर्स) औद्यानिकी के चतुर्थ वर्ष के छात्र मंजीत जैसवाल के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में विश्वविद्यालय के कुलपति सहित सभी वैधानिक अधिकारीगण, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल और औद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मनीष शर्मा ने शोक संदेश पढ़ा, जिसके उपरांत सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय का दो सदस्यीय दल मंजीत के पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक स्थान पहुंच गया है जहां वह उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए।