फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: श्रीमद् भागवत कथा का पूर्णाहुति एवं हवन के साथ समापन

Sun, 02 Aug 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी के जीएस रिजोर्ट में श्री मदभागवत कथा के अंतिम दिन हवन करते हुए आयोजक- स्रोत-  आयोजक
विज्ञापन
बद्दी के जीएस रिसोर्ट में चल रही थी भागवत कथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। अमरावती अपार्टमेंट के जीएस रिजोर्ट में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का रविवार को हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन का संचालन हितकारी मानव अधिकार फाउंडेशन एवं राम जानकी सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कथा के अंतिम दिन व्यास पीठ से संगीतमय कथा का वाचन करते हुए दीदी श्यामा कुशोरी ने श्रद्धालुओं को भागवत महापुराण के महत्व के बारे में बताया गया। कथा विश्राम के बाद आयोजित हवन-यज्ञ में आयोजकों और श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की मंगल कामना की।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष विकास झा ने कथा के सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं, सेवादारों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। हवन और पूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर हंस राज चंदेल, गुरपाल सिंह, अमरजीत सिंह, अंबुज, अमर, संदीप सिंह, राजेश पांडे, रंजीत पांडे, रंजीत श्रीवास्तव, हसानंद झा, अवनीश, सुरेश मिश्रा, मनोज शाही, चंदा, संजू सिंह, रीमा सिंह, शालू, राणा, मनीष भारद्वाज, सरोज, गुरनाम सिंह, गुरचरण सिंह, जस्सी चौधरी, गुरुदेव चौधरी,एलबी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें