फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में उद्योगों से फैल रहे प्रदूषण पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाली हिम परिवेश संस्था की बैठक हुई। इसमें रेड जोन में आने वाले उद्योगों की ओर से फैलाए जा रहे प्रदूषण पर चिंता जताई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के उपाध्यक्ष रण विजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बीबीएन में कुछ उद्योग रेड जोन में है। यह उद्योग यहां के भू जल को खराब कर रहे है। जिसका एक उदाहरण नालागढ़ से सैणी माजरा में निकला लाल पानी है। अधिकांश जगह पर पानी ट्यूबवेल से आता है। उद्योग अपना दूषित पानी ट्रीटमेंट प्लांट में न छोड़कर सीधा जमीन में डाल रहे है। नालागढ़ में कुछ ऐसे उद्योग लग चुके है जो पर्यावरण को काफी खतरा पैदा कर रहे है। इन उद्योगों से प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। पानी के साथ ध्वनि प्रदूषण व हवा प्रदूषण पर भी चिंता जताई है। बैठक में महासचिव बाल किशन, नरेश घई, इंदू ठाकुर, अंजना,दलीप कुमार, गुरदयाल सिंह, रडियाली पंचायत के पूर्व उपप्रधान हरदीप सिंह बावा, दलजीत सिंह,हरदीप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें