फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में होगी कंप्यूटर और विज्ञान लैब

Mon, 19 Jun 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
समग्र शिक्षा के तहत होगा सरकारी स्कूलों का विकास
विज्ञापन

विभाग ने शिक्षा खंडों स्कूलों की सूची तैयार करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सभी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को कंप्यूटर और विज्ञान लैब की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्कूल में कमरों की कमी को भी दूर किया जाएगा। समग्र शिक्षा के तहत इसके लिए विशेष बजट जारी होगा। शिक्षा विभाग ने भी सभी शिक्षा खंडों को ऐसे स्कूलों की सूची तैयार करने को कहा है। जहां पर कमरों समेत विज्ञान और कंप्यूटर लैब की कमी खल रही है। खंड अधिकारी की रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के साथ विद्यार्थियों की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वर्तमान में जिले के 50 प्रतिशत स्कूलों के पास विज्ञान और कंप्यूटर लैब ही नहीं है। इसके अलावा कुछ स्कूल ऐसे हैं, जिनके पास कमरों का भी अभाव चल रहा है। ऐसे स्कूलों की सूची अब जिला शिक्षा विभाग ने सभी खंडों से मांगी है। इस रिपोर्ट के आधार पर जिला से निदेशालय के लिए स्कूलों की सूची भेजी जाएगी। उधर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि सभी शिक्षा खंडों से स्कूल भवन, विज्ञान और कंप्यूटर लैब की कमी वाले स्कूलों की सूची मांगी है। जिसे निदेशालय को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें