फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बघेरी में लीज की आड़ में हो रहा अवैध खनन

विज्ञापन
नालागढ़ के नवाग्राम में लीज के नाम पर पोपलेन से खोदी जा रही जमीन। संवाद
विज्ञापन
सरकार को भी रॉयल्टी के रूप में भी लग रहा चूना, स्थानीय लोगों ने खनन विभाग को भेजी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के बघेरी स्थित एक स्टोन क्रशर पर स्थानीय लोगों ने नियमों के खिलाफ कार्य करने का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी सतीश कुमार ने खनन विभाग को दी शिकायत में बताया कि स्टोन क्रशर ने 10 बीघा की खनन विभाग से जमीन लीज पर ली है। यहां जमीन की खोदाई अवैध तरीके से हो रही है। जमीन में 76 हॉर्स पावर से ज्यादा कैपेसिटी की मशीन से खोदाई नहीं हो सकती, लेकिन यहां 150 एचपी की पोकलेन से खोदाई की जा रही है। कहने को जमीन 8 बीघा लीज पर ली हुई है। वर्तमान में खोदाई 25 बीघा से अधिक हो गई है। यहां से टिपरों में कच्चा माल भरा जा रहा है। एक टिपर में 35 टन माल भरा जाता है और एम फार्म केवल 10 टन का ही कटता है, जिससे सरकार को राॅयल्टी के रूप में चूना लग रहा है। यही नहीं यहां से खनन से भरे टिपर पंजाब की सीमा पार कर रहे हैं। उन्होंने इस बारे में खनन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन अभी तक इसकी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने लगातार हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन और खनन विभाग से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। नालागढ़ के खनन निरीक्षक को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और उसकी रिपोर्ट भेजने को कहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पंजाब की ओर जाने वाले अवैध खनन से ट्रकों को रूटीन में जांच होती है और समय-समय पर विभाग ऐसे वाहनों के चालान कर जुर्माना वसूलते हैं।
विज्ञापन

-हरविंद्र सिंह, जिला खनन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें