लोगों को मतदान के लिए भी किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंद्र पाल ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने शमलेच, बलेरा, साई, पंजल (जयनगर), बेहंदी, लोहारघाट और भियूंखरी मतदान केंद्रों में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया और मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाता पहली जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान में अपने मत का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं पर भी जानकारी दी। स्वीप टीम के प्रभारी प्रो. यशपाल शर्मा ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर भाग लें। मतदान केवल अधिकार नहीं यह हर एक मतदाता का कर्तव्य भी है। इस दौरान पंचायत पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर अमर सिंह, बीएलओ जिया लाल और स्वीप टीम के सदस्य डॉ. हेमराज सूर्य, प्रो. योगेश कुमार उपस्थित रहे।