फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुरक्षित निर्माण मॉडल विषय पर प्रतियोगिताएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के स्कूलों में होगा आयोजन, बच्चे लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण 1 से 31 अक्तूबर तक समर्थ 2025 कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जैन ने दी।
जैन ने बताया कि इस जन-जागरूकता अभियान समर्थ के तहत लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए सुरक्षित निर्माण मॉडल विषय पर प्रतियोगिताएं होंगी। ये प्रतियोगिताएं खंड, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होंगी। प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और महाविद्यालय स्तर की श्रेणियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि खंड स्तर की प्रतियोगिता 30 सितंबर को आयोजित की जाएंगी। इसके लिए संबंधित उपमंडलाधिकारी अध्यक्ष और खंड विकास अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर की प्रतियोगिता 4 अक्तूबर को उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में सुबह 11:30 बजे से होगी। जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए गठित समिति की अध्यक्षता उपायुक्त करेंगे, जबकि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। स्तर की प्रतियोगिता 8 अक्तूबर को होगी। प्रत्येक खंड से तीनों श्रेणियों के सर्वश्रेष्ठ मॉडल जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें