फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यार्ड के पास पानी की नहीं थी कोई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी की यश अप्लाइंसेस के बाद बिरला कंपनी के स्क्रैप यार्ड में लगी आग से यह तो स्पष्ट है कि फायर ब्रिगेड के पास ऐसी भीषण आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं। फायर ब्रिगेड ने पानी और फोम डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी। फायर ब्रिगेड यहां पर आग को दूसरे स्थान पर फैलने से रोकने का ही काम तो कर रहा है। सूचना मिलते ही नालागढ़ से एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बिरला कंपनी के स्क्रैप यार्ड के समीप कंपनी की पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। यार्ड के साथ अलंबिक कंपनी है जिसका पानी इस्तेमाल किया गया अन्यथा काफी दूर से पानी ढोना पड़ता। धागा कंपनी ने यार्ड को चारों ओर से खाली तार बाड़ की हुई थी जिसमें कोई भी शरारती तत्व आकर कुछ भी कर सकता था। यही कारण रहा कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

आग से साथ लगते किसानों को गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। आग की लपटों से साथ लगते खेतों में उगी गेहूं झुलस गई है। जले प्लास्टिक का तरल आधा दर्जन खेतों मेें चला गया जिससे गेहूं के खेत खराब हो गए हैं। किसानों ने बताया कि आग से उनकी फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा आग से निकलने वाले विषैले धुएं से बद्दी का पर्यावरण काफी खराब हो गया। बद्दी के ऊपर हवा में काला धुआं छाने से सांस के मरीजों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। हवा से धुआं बद्दी में फैल गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि बद्दी में एयर क्वालिटी इंडेक्स पहले ही 138 मॉडरेट श्रेणी में है जो इस धुएं से और बढ़ सकता है।
फायर अफसर कुलदीप ठाकुर का कहना है कि आग से अपने उद्योगों को बचाने के लिए हर कंपनी को सजग रहने की जरूरत है। जहां पर कोई कमी है, उसे जल्द दूर कर अपने कारखानों को सुरक्षित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें