फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के बीच धूमधाम से मनाया क्रिसमस का त्यौहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कोविड के बीच क्रिसमस का त्योहार सभी धर्मों के लोगों ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। सोलन शहर, कसौली, सुबाथू समेत अन्य स्थानों पर लोगों ने क्रिसमस पर ईसाई धर्म के अनुयायिओं ने विशेष तौर पर सोलन के आर्मी एरिया स्थित सेंट स्टीफन चर्च, मालरोड स्थित ईसीआई हिंदी चर्च समेत अन्य स्थानों पर क्रिसमस दिवस मनाया। इस अवसर पर रात्रि 12 बजे से प्रार्थना सभाएं हुईं। सुबह 11 बजे यीशू के जन्म और उनके जीवन पर आधारित स्किट, भजन और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके बाद चर्च के पादरी ने सभी को ईसा मसीह का संदेश सुनाया। सभी चर्चों में क्रिसमस ट्री, स्टार और लड़ियों से सजावट की थी।
विज्ञापन

कोविड के बीच क्रिसमस का उल्लास पूरे शहर में देखा गया। कई स्थानों पर क्रिसमस ट्री बनाया और क्रिसमस केक काटकर बच्चों को बांटा गया। कई जगहों पर सांता क्लाज ने बच्चों को उपहार और टाफियां बांटी।
कसौली चर्च में रही क्रिसमस की धूम
धर्मपुर (सोलन)। पर्यटक स्थल कसौली की प्रसिद्ध क्राइस्ट चर्च में भी क्रिसमस की धूम रही। सभी लोगों ने मास्क लगाकर क्रिसमस मनाया। कसौली पर्यटन स्थल में क्राइस्ट चर्च को अंग्रेजों ने 1844 में बनाया था। यह चर्च बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों के आकर्षण का केंद्र है। इस अवसर पर हरिकिशन, अनुपम, अनमोल, अमन, बीना मोदगिल, विकास, सुमिता, अंजली, गीतांजलि, आशा, शौन, ईवा, शुभांगी, आनंद, अलका, कमल, दास, ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें