लघु उद्योग संघ ने किया प्रदेश में कमेटियों का विस्तार
कई जिले में प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। लघु उद्योग संघ ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर कुछ नए सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हर क्षेत्र में अलग-अलग कमेटियां बनाकर विशेषज्ञों को इसकी कमान सौंपी जाए। नालागढ़ उपमंडल के दत्तोवाल गांव के निवासी एडवोकेट दिनेश चंदेल को टैक्स कमेटी के संयोजक पद की कमान सौंपी गई। दिनेश चंदेल को टैक्स के मामलों का दो दशक का अनुभव है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरसेम शर्मा ने बताया कि लघु उद्योग संघ को टैक्स के मामले में अपनी निशुल्क सेवाएं देंगे। सप्ताह में दो दिन एक-एक घंटे के लिए संगठन के कार्यालय में बैठेंगे। सतपाल जस्सल को जिला ऊना इकाई प्रभारी और हरीश खजूरिया को सह प्रभारी, बिलासपुर के विचित्र सिंह पटियाल को परवाणू इकाई प्रभारी और अनिल मलिक व सलीम कुरैशी को नालागढ़ इकाई का प्रभारी व सह प्रभारी बनाया गया। कालाअंब इकाई की जिम्मेदारी चिरंजीव सिंह ठाकुर को सौंपी गई। इसके अलावा शीघ्र ही ईएसआई, पीएफ कमेटी, विद्युत कमेटी, उद्योग, एमएसएमई कमेटी, पैकेजिंग, प्रिटिंग, इंजीनियरिंग, फार्मा कमेटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, सीएसआर, सामाजिक विकास कमेटी का गठन भी किया जाएगा।