फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट कॉलेज में कॉमर्स संकाय बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन

अभिभावकों व विद्यार्थियों को मिली राहत, सरकार का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में कॉमर्स संकाय को बहाल कर दिया है। इसको लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। छात्रों की संख्या कम होने के कारण संकाय के बंद होने की आशंका थी, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
इस निर्णय से क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी है। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने यह मुद्दा मुख्यमंत्री सुक्खू के समक्ष उठाया था। विधायक ने विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए संकाय जारी रखने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने 23 जून को आदेश जारी किए। इन आदेशों में दाड़लाघाट महाविद्यालय में कॉमर्स संकाय को जारी रखने की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

यह निर्णय दाड़लाघाट जिला परिषद क्षेत्र की 18 पंचायतों के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। अब उन्हें कॉमर्स की पढ़ाई के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और मध्य वर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।
हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव मस्तराम शर्मा ने इस पहल का समर्थन किया। उन्होंने प्रधानाचार्यों और अभिभावकों से अधिक विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया। शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में दस वर्षों से अनुभवी प्राध्यापक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों को इन शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अर्की-कश्लोग-मांगू परिवहन समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, बाघल लैंड लूजर समिति के प्रधान जगदीश ठाकुर, दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, मोहन सिंह ठाकुर, मनोज गौतम, लाला शंकर दास अरोड़ा, जयचंद शर्मा, जय सिंह ठाकुर, राजेंद्र कंवर, सत्यपाल ठाकुर, अरुण शुक्ला, कमलकांत, बाबू राम शर्मा, संत राम पंवर, कमलेश गौतम, रमेश और रोशन ने मुख्यमंत्री सुक्खू, विधायक संजय अवस्थी और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें