फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रामशहर कॉलेज में एनएसएस शिविर का रंगारंग समापन

विज्ञापन
रामशहर कॉलेज में एनएसएसएस ​शिविर के समापन मौके पर प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामशहर। राजकीय महाविद्यालय रामशहर की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन धूमधाम से हुआ। सेवानिवृत्त प्रोफेसर रणजोध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व का पाठ पढ़ाया। प्राचार्या डॉ. सिमरन घिल्डयाल ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना की। समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना और एनएसएस गीत के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। रेणुका ग्रुप के समूह गीत, मणिमहेश ग्रुप के नाटक और पाराशर ग्रुप के गिद्दे ने खूब तालियां बटोरीं। गौरव, रमन और कुलविंदर के भंगड़े व छात्राओं की पारंपरिक नाटी ने समारोह का आकर्षण बढ़ाया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शशि के. पालनाटा सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें