फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुबाथू के लोअर बाजार में घुसा कोबरा

Sat, 08 Aug 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सुबाथू के सुरेंद्र शर्मा कोबरे को डब्बे में बंद करते हुए . दूसरी फ़ोटो डब्बे में दिखाई दे रहा खत
विज्ञापन
सुरेंद्र शर्मा ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डिब्बे में किया बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। सुबाथू के लोअर बाजार में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय निवासी सुखदेव शर्मा के घर में एक दो फीट लंबा कोबरा सांप निकल आया। कोबरा को देखते ही परिवार के सदस्य दहशत में आ गए। जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 11 बजे की है। घर के अंदर रैक के पास जैसे ही घर के सदस्य ने सांप को देखा, उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी।
विज्ञापन

घर के भीतर काफी सामान रखा होने के कारण यह खतरनाक कोबरा रैक के पीछे जाकर छिप गया था। सूचना मिलते ही पड़ोसी सुरेंद्र शर्मा तुरंत मदद के लिए आगे आए और मोर्चा संभाला। इस जोखिम भरे रेस्क्यू ऑपरेशन में परिंदर शर्मा ने भी उनका पूरा साथ दिया। कमरे में सामान ज्यादा होने की वजह से कोबरा को काबू करना आसान नहीं था। लगभग एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद सुरेंद्र शर्मा ने सांप को सुरक्षित तरीके से एक डिब्बे में बंद कर लिया। सुरेंद्र शर्मा इलाके में अपनी सूझबूझ के लिए जाने जाते हैं। वे इससे पहले भी विभिन्न स्थानों से चार बार सांपों का सफल रेस्क्यू कर चुके हैं। इस अनुभव का लाभ उठाते हुए उन्होंने इस बार भी कोबरा को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित पकड़ लिया।

सुबाथू के सुरेंद्र शर्मा कोबरे को डब्बे में बंद करते हुए . दूसरी फ़ोटो डब्बे में दिखाई दे रहा खत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें