फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी सभाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
भारतीय सहकारी सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रम सम्मानित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री। स्रोत: आईपीआ
विज्ञापन
सोलन में 72वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लक्ष्मी सिंह सहकारी परिसर में 72वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत बनाने में सहकारी क्षेत्र की अहम भूमिका है। उन्होंने जोर दिया कि यह क्षेत्र ग्रामीण युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने इस अवसर पर जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी सभाओं को सम्मानित भी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने याद दिलाया कि देश में सहकारिता आंदोलन की शुरुआत हिमाचल प्रदेश से ही हुई थी, और अब प्रदेश को इस दिशा में और मजबूती के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सहकारी क्षेत्र दुग्ध उत्पादन के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा कर रहा है। जिला सोलन में कुल 449 सहकारी संस्थाए पंजीकृत हैं। इनमें से 178 प्राथमिक कृषि साख समितियां हैं। 41 समितियां कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में कार्य कर रही हैं जबकि दो समितियां जन औषधि केंद्र भी चला रही हैं। 37 समितियां किसान समृद्धि केंद्र के रूप में कार्यरत हैं। यह समितियां कृषि आधारित सेवाओं को सशक्त बना रही है।डॉ. शांडिल ने कहा कि सहकारी समितियों का आधुनिकीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। सोलन जिला में प्रथम चरण में अब तक नाबार्ड के सहयोग से 183 समितियों का कंप्यूटरीकरण किया जा चुका है। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भी सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें