फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दून में लगाई उद्घाटनों-शिलान्यासों की झड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दून विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने 10 बजे दून के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला (बटेड़ गांव) में चिकित्सा खंड चंडी के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर-3 की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

उसके बाद सन सिटी रोड बद्दी में इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण किया और बद्दी प्रवेश पुल से पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के समीप स्थित पेट्रोल पंप तक सन सिटी मार्ग के फोरलेन कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद जयराम ठाकुर ने होटल ली मेरिएट में भाजपा के आईटी विभाग प्रकोष्ठ की बैठक में शिरकत कर कार्यकर्ताओं को संगठन का पाठ पढ़ाया। होटल में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में वह सहभागी बने। जयराम ठाकुर ने लगभग एक बजे दोपहर ग्राम पंचायत सनेड़ के हांडाकुंडी में गो अभ्यारण्य का लोकार्पण किया।
हांडाकुंडी में जिले की बद्दी तहसील में धर्मपुर, भूपनगर और कोटला की उठाऊ जलापूर्ति योजना के लिए ट्यूबवेल उपलब्ध करवाने, बद्दी तहसील में गांव खरोटा गुरदासपुरा के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना और बडेहरी समेत कई गांवों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी। उन्होंने उठाऊ जलापूर्ति योजना भटोलीकलां के पुन: संयोजन एवं सुधार कार्य, किशनपुरा एवं साथ लगते गांवों की उठाऊ जलापूर्ति योजना के सुधार कार्य और मलपुर के साथ लगते गांवों की उठाऊ जलापूर्ति योजना के सुधार कार्य का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने राजपूत बस्ती थाना के लिए रत्ता खड्ड पर बनने वाले 60 मीटर लंबे स्पैन पुल के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी और महिला पुलिस थाना बद्दी का शिलान्यास भी किया। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर और गोवंश आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा सहित कई विभागों के अधिकारी और नेता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें