फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वच्छता की उड़ी धज्जियां, फोरलेन किनारे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
धर्मपुर मे फोरलेन पर खुले मे गिराया गया कूड़ा। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
धर्मपुर और आसपास की पंचायतों में अनदेखी के कारण बदतर हो रही स्थिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-सोलन फोरलेन पर स्थित पंचायतों में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं। पंचायत चुनावों में स्वच्छता और बाजार में शौचालय का न होना सबसे बड़े चुनावी मुद्दे के रूप में उभर रहे हैं। स्थानीय लोगों में पंचायतों के ढुलमुल रवैये को लेकर गहरा रोष है। धर्मपुर और आसपास की पंचायतों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे चारों ओर गंदगी का आलम है। स्थानीय निवासियों नलिन सिंह, कमला, उपेंद्र, महेंद्र, राधा और किरण का कहना है कि प्रशासन और पंचायत की अनदेखी के कारण स्थिति बदतर होती जा रही है। धर्मपुर पंचायत के तहत करीब पांच ऐसे मुख्य स्थान हैं जहां लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं, लेकिन पंचायत इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। धर्मपुर बाजार, सुबाथू रोड और शिमला रोड पर लोग अपने घरों और दुकानों का कचरा सीधे हाईवे पर फेंक रहे हैं। यही हाल जाबली और चेवा पंचायत का भी है। जाबली बाजार के खत्म होते ही कूड़े के ढेर दिखाई देते हैं, वहीं चेवा पंचायत में फ्लाईओवर के नीचे भारी मात्रा में कचरा फेंका जा रहा है। खुले में पड़े इस कचरे को मवेशी खाते रहते हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। उधर, धर्मपुर पंचायत के सचिव नरेंद्र कुमार ने कहा कि कूड़ा फेंकने जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत चुनावों के संपन्न होते ही इस समस्या के स्थायी समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

शौचालय की कमी से दुकानदार और राहगीर परेशान
स्वच्छता के साथ-साथ बाजार में सार्वजनिक शौचालय का न होना भी एक बड़ी समस्या है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस बार चुनाव में वही प्रत्याशी उनकी पसंद बनेगा जो इन बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देगा। हालांकि, धर्मपुर पंचायत द्वारा कुछ वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण किया जा रहा है, लेकिन बाजार के समीपवर्ती क्षेत्रों में अभी भी कूड़ा खुले में ही फेंका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें