फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पटटा महलोग की प्राचीन बावड़ी में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
पटटा महलोग की बावड़ी के संरक्षण अभियान के दौरान मौजूद आईटीआई के छात्र व अन्य। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसौली (सोलन)। पट्टा महलोग में स्थित ऐतिहासिक प्राचीन बावड़ी में एक विशेष सफाई एवं संरक्षण अभियान चलाया गया। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। समाजसेवी संस्था आपकी आवाज पट्टा महलोग के संस्थापक राजकुमार शर्मा, पूर्व वार्ड सदस्य याशिका और आशा वर्कर सुरेखा के नेतृत्व में अभियान को आगे बढ़ाया गया। विशेष रूप से आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने योगदान दिया। राजकुमार शर्मा ने कहा कि पानी की एक-एक बूंद अनमोल है। यदि आज अपनी बावड़ियों को नहीं बचाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियां पानी के लिए तरसेंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पूरे क्षेत्र में जागरूकता फैलाना है कि वास्तविक विकास केवल आधुनिक निर्माण से नहीं, बल्कि अपनी धरोहर और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें