खुंब अनुसंधान निदेशालय सोलन ने 16 से 31 दिसंबर तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया। यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप आयोजित किया गया। इसमें स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य था। पखवाड़े की शुरुआत स्वच्छता शपथ दिवस से हुई। इसमें सभी कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल, आवासीय क्षेत्र और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
निदेशक ने कर्मचारियों को संबोधित कर स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, कार्यालय और परिसर की सफाई, पुराने रिकॉर्ड का निस्तारण, ग्रीन प्लांटेशन अभियान, प्लास्टिक उपयोग में कमी, अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण, जल संचयन, श्रमदान और हस्ताक्षर अभियान शामिल थे। विशेष कार्यक्रमों में किसान दिवस एवं मशरूम दिवस, स्कूलों में चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, पदयात्रा और कचरा संग्रहण अभियान भी आयोजित किए गए। इस पखवाड़े में लगभग 500 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम से परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता में सुधार हुआ, समुदाय में जागरूकता बढ़ी और सतत स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा मिला।
संवाद