फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सफाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं, नाली की गंदगी सड़क पर छोड़ गए कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के बाहर सफाई कर्मचारियों की लापरवाही लोगों पर भारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के बाहर शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों की ओर से नाली की गंदगी निकालने के नाम पर औपचारिकता पूरी की गई। यहां सफाई कर्मचारियों ने आकर नाली साफ करने के नाम पर थोड़ा बहुत कूड़ा बाहर निकाला और उसकी फोटो ली। इसके बाद उन्होंने कोटलानाला की ओर जाते हुए सड़क किनारे खड़ी एंबुलेंस व अन्य गाड़ियों के आसपास झाड़ू मारा और कूड़ा उन्हीं के नीचे डाल दिया। कर्मचारियों ने जो गंदगी नाली से निकाली थी उसे भी वहीं पर छोड़ कर चले गए। इस कारण यहां चारों ओर बदबू फैल गई। ऐसे में यहां आने-जाने वाले मरीजों को बदबू का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों की ओर से की जा रही इस प्रकार की औपचारिकता के बारे में पहले भी लोगों ने जानकारी दी है। अस्पताल के आसपास सफाई न होने के कारण बीमारी फैलने के साथ मरीजों को ठीक होने में भी अधिक समय लग जाता है। नगर निगम सोलन के संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान ने बताया कि यदि कोई कर्मचारी ऐसी औपचारिकता करता है, तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सफाई कर्मचारियों की ओर से लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। निगम इसके लिए पूरा प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें