फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली-चायल में पर्यटकों की बहार, वीकेंड पर होटलों में फुल ऑक्यूपेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सनवारा टोल प्लाजा से 9 घंटे में गुजरे 6,778 वाहन, हाईवे पर लगी पर्यटकों की कतारें
विज्ञापन

अगले चार दिन तक एडवांस बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। मैदानी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी और स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टियों के चलते हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल कसौली और चायल में पर्यटकों की भारी आवाजाही दर्ज की जा रही है। कसौली में अगले चार दिन तक होटलों में ऑक्यूपेंसी फुल है। शुक्रवार सुबह से ही बाहरी राज्यों से पर्यटकों के वाहनों का आना शुरू हो गया, जिससे दिल्ली-शिमला नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सनवारा टोल प्लाजा के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक (मात्र 9 घंटों में) 6,778 वाहन शिमला और कसौली की तरफ बढ़े। वीकेंड शुरू होने से पहले ही छावनी क्षेत्र की सभी पार्किंग फुल हो चुकी हैं और सड़कों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। इन दिनों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे मैदानी इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि इसके विपरीत कसौली और चायल में पारा 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। कसौली का यह खुशनुमा मौसम सैलानियों को खूब रास आ रहा है। कसौली के प्रसिद्ध मालरोड, हेरिटेज मार्केट और सनसेट पॉइंट पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां लोग ठंडी हवाओं के बीच मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
मैदानी राज्यों में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के कारण कसौली पूरी तरह पैक हो चुका है। वीकेंड को लेकर पर्यटकों में भारी उत्साह है और अगले चार दिन तक क्षेत्र के लगभग सभी होटलों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। पर्यटन कारोबार के लिहाज से यह वीकेंड काफी बेहतरीन रहने वाला है।
विज्ञापन

- राजकुमार सिंगला, अध्यक्ष, कसौली होटल,एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें