फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी को चंडीगढ़ की तरह साफ रखने के दावे, दोपहर तक लगे रहे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

बद्दी को 2022 में प्रदेश सरकार से स्वच्छता के लिए मिला था तीसरा पुरस्कार
अब जगह-जगह कूड़े के ढेर से लोग हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। चंडीगढ़ की तर्ज पर बद्दी को साफ-सुथरा बनाने के नगर निगम के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। बद्दी में रविवार को सफाई कंपनी के कर्मचारियों का अवकाश होने से कहीं से भी कूड़ा नहीं उठता। सोमवार को दोपहर 12:30 बजे तक भी कई जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। बद्दी-साई सड़क पर जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहा।
तीन साल पहले वर्ष 2022 में प्रदेश सरकार ने नगर परिषद बद्दी को सफाई के मामले में प्रदेश में तीसरा स्थान देकर नवाजा था। इनाम के रूप में 50 लाख रुपये मिले थे, लेकिन अब सफाई के मामले में यह शहर पिछड़ता जा रहा है। कई स्थान ऐसे हैं, जहां कई-कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठता। बद्दी की सब्जी मंडी और पानी की टंकी के समीप हमेशा कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 8:36 बजे बद्दी-साई सड़क पर हरिपुर बाबा के गुरुद्वारा के समीप कूड़े के ढेर लगे थे। यहां से भटोली कलां गांव जाने वाले रास्ते में भी कई जगह कूड़ा पड़ा था। दोपहर 12:34 बजे बद्दी-साई सड़क पर कडुवाना के समीप भी कूड़ा नहीं उठ पाया था। यहां लावारिस पशु कूड़ा खा रहे थे। इससे कूड़ा पूरी सड़क पर बिखर गया। वाहनों के साथ उड़ता हुआ कचरा दुकानों में भी घुस रहा था।
हाउसिंग बोर्ड फेस के वेलफेयर सोसायटी के प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि रविवार को कहीं से भी कूड़ा नहीं उठता। सोमवार को भी कई स्थानों पर शाम तक कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इससे लोग परेशान हैं। हाउसिंग बोर्ड फेस-दो के प्रधान संजीव कौशल ने बताया कि चक्कां रोड पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कई बार नगर निगम को बताने के बावजूद कूड़ा नहीं उठाया जाता।
विज्ञापन

रविवार को सफाई कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश होता है। सोमवार को सुबह से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कर दिया जाता है। दोपहर तक सभी स्थानों से कूड़ा उठा लिया जाता है। जो कर्मचारी छह दिन लगातार काम करते हैं, उन्हें एक दिन का अवकाश देना आवश्यक है।
-सुमित आजाद, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें