फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनवारा में टोल बैरियर बनाने का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला हाईवे पर सनवारा में एनएचएआई की ओर से लगने वाले टोल बैरियर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिस स्थान पर टोल बैरियर का निर्माण किया जा रहा है उस स्थान पर 400 मीटर दूरी तक लगभग एक फीट मोटी कंक्रीट की सड़क बनाई जा रही है। जबकि 50 मीटर चौड़ाई के टोल बैरियर में एक तरफ से पांच और छह लेन वाहनों की आवाजाही के लिए डंगे लगाने का काम जारी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि फोरलेन निर्माण के बाद कालका-शिमला हाईवे पर सनवारा में लगने वाला हिमाचल क्षेत्र का पहला टोल बैरियर होगा, इससे अब हिमाचल मे एंट्री पर भी अब वाहन चालकों को टोल अदा करना होगा। इस टोल बैरियर से पहले टर्मिनल सब्जी मंडी परवाणू के नजदीक टोल बैरियर लगाया गया है। हालांकि हिमाचल के पंजीकृत वाहनों को हिमाचल आने पर टोल अदा नहीं करना पड़ता है। कालका-शिमला हाईवे को फोरलेन निर्माण करने के लिए प्रथम चरण में एनएचएआई की ओर से राजस्थान की कंपनी जीआर इन्फ्रास्ट्रक्चर को आवंटित किया गया है। इसी तर्ज पर एनएचएआई की ओर से दूसरे चरण का निर्माण कार्य एरिफ को आवंटित किया गया है। परवाणू से शिमला तक फोरलेन निर्माण के लिए दोनों ही कंपनियों को एनएचएआई की ओर से टेंडरों का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें