फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण जरूरी

विज्ञापन
ीएल स्कूल कुनिहार अपराजिता कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्यातिथि व अन्य - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। मौजूदा समय में अत्यावश्यक हो गया है कि युवतियों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाए। कॉलेज जाती युवतियां योग और व्यायाम करें ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बन सकें। वहीं कोई विपदा आने पर उसका सामना करने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

यह बात बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल कुनिहार में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेड कांस्टेबल कपिल ठाकुर ने कही। उन्होंने स्कूली छात्राओं से कहा कि किसी भी हालात में घबराएं नहीं और अपनी कमजोरी सामने न आने दें। इस मौके पर 150 छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों और कानूनी पहलुओं के विषय में छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को फिजिकल फिटनेस की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय से खान पान के अलावा रोजाना व्यायाम और योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल या कॉलेज आते-जाते समय छात्राओं को अकेले चलने के बजाए ग्रुप में चलना चाहिए। किसी भी सुनसान स्थान पर अकेले नहीं जाना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर या कोई पर्सनल जानकारी नहीं देनी चाहिए। यदि कोई भी व्यक्ति लगातार पीछा करता है तो तुरंत अपने माता-पिता और पुलिस को जानकारी दें।
विज्ञापन

इस मौके पर संभव चैरिटेबल संस्था की संयोजक प्रतिभा कंवर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रतिभा कंवर ने कहा कि वर्तमान समय में समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि बेटियों को खूब पढ़ाए ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बने। बेटियां कभी भी बोझ नहीं होती हैं। वह दो कुलों की कड़ी होती हैं। महिला कांस्टेबल रेखा ने स्कूल के अध्यापकों और बच्चों को चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने निशुल्क फोन सेवा 1098 के माध्यम से अनाथ अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल विवाह से ग्रसित, बाल मजदूरी से ग्रस्त, छेड़छाड़ से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों के लिए चाइल्ड लाइन से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से कृष्ण शर्मा ने भी छात्राओं को जागरूक किया। इस मौके पर दसवीं की लक्षिता, धृति, जमा दो कक्षा की प्रीतिका, दिव्यांशी ने सवाल-जवाब भी किए।
इस अपराजिता कार्यक्रम में पदमनाभ, सुषमा शर्मा ,किरण जोशी, मीरा देवी, अमरदेव, अरुणा शर्मा, संजय शर्मा, हेमराज शर्मा, पुरुषोत्तम लाल, रामेश्वर कुमार, रजनी सूद, वंदना जोशी, संध्या, पूनम, आरती भारद्वाज, पिंकी तंवर, भावना, भानुप्रिया, बबीता, दिव्या, कमलेश, हरिध्या शर्मा, संगीता कंवर, कंचन बाला, कांता देवी, निर्मला देवी, रीमा देवी, शिवानी शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें