फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में निकाला नगर कीर्तन, सुबाथू में प्रभात फेरी

Mon, 11 Nov 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
धर्मपुर में नगर कीर्तन के दौरान करबत दिखाते हुए। संवाद
विज्ञापन
बाजार में गतका पार्टी ने दिखाए करतब
विज्ञापन

गुरुद्वारा कमेटी की ओर से हुुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। गुरु नानक देव की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब कमेटी की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान स्थानीय संगत ने गुरु का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। नगर कीर्तन में गतका भी खेला गया और प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया गया। वहीं, कई प्रकार के करतब भी दिखाए गए।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के परमजीत सिंह, सुरजीत सिह लांबा और कमलजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को धर्मपुर में नगर कीर्तन निकाला गया। जबकि इससे पहले रोजाना सुबह प्रभात फेरी भी निकाली जा रही है। प्रभात फेरी मंगलवार तक निकाली जाएगी। जबकि 13 नवंबर से अखंड पाठ का आयोजन होगा। 15 नंवबर को गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ के बाद लंगर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सुबाथू में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर श्री गुरुद्वारा साहिब सुबाथू व गुरुद्वारा साहिब रविदासपुरा को फूलों से सजाया गया। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान परमजीत सिंह ने बताया कि 14 नवंबर तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। रविवार को गुरुद्वारा साहिब सुबाथू में निशान साहिब की सेवा प्रात: 10:00 बजे की जाएगी। वीरवार को दो बजे से गुरुद्वारा साहिब सुबाथू से नगर कीर्तन आरंभ होगा। नगर कीर्तन में पंजाबी अमन पाइप बैंड संगरूर, ढाडी जत्था ज्ञानी गुरुदेव सिंह जी मसोल वाले, स्टेज सेक्रेटरी ज्ञानी मनोहर सिंह लीडरकलां (पंजाब), खालसा गतका अखाड़ा राजपुरा (पटियाला) सम्मलित होंगे।

धर्मपुर में नगर कीर्तन के दौरान करबत दिखाते हुए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें