फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में युवक से चिट्टा, 14 सिरिंज और इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

युवक पहले भी पकड़ा जा चुका है चिट्टे व चोरी के मामले में
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आगामी जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन।
पुलिस ने एक युवक के कब्जे से एक ग्राम चिट्टा, 14 सिरिंज, एक इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन और नकदी बरामद की। युवक पहले भी चिट्टे के अलावा चोरी के दो मामलों में आरोपी रहा है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने बताया कि थाना धर्मपुर की पुलिस टीम ने ओल्ड आईटीआई के पास एक मकान में दबिश देकर एक युवक के कब्जे से एक ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 14 सिरिंज, एक इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन व 2540 रुपये बरामद किए। आरोपी युवक की पहचान पारस मेहता (24) गांव ओल्ड आईटीआई धर्मपुर सोलन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी पहले भी आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। उसके विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में 04 मामले पंजीकृत हुए हैं, इनमें दो मामले चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के हैं। इनमें 7.47 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया था। दो मामले चोरी के हैं, जिनमें आरोप है कि उसने गीजर, कंप्यूटर, गैस सिलेंडर, बिजली का सामान चोरी किए थे। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें