फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: केंद्र पाठशाला नवगांव के बच्चों ने जाना सेना का इतिहास

विज्ञापन
नवगांव स्कूल के विद्यार्थी हेरिटेज सैनिक संग्रहालय अन्नाडेल के भ्रमण के दौरान। संवाद
विज्ञापन
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला नवगांव के विद्यार्थियों ने भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से हेरिटेज सैनिक संग्रहालय (म्यूजियम) अन्नाडेल शिमला का शैक्षणिक भ्रमण किया। सीएचटी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस भ्रमण के दौरान बच्चों ने आर्मी मेमोरियल अन्नाडेल में सेना के इतिहास और उनके योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह अनुभव बच्चों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक रहा और उन्होंने इस अद्भुत अवसर का भरपूर लाभ उठाया।
विज्ञापन

सीएचटी राजेश कुमार गुप्ता ने भारती एयरटेल फाउंडेशन का इस आयोजन के लिए आभार जताया, जिसने बच्चों को एक शैक्षिक और प्रेरणादायक अनुभव प्रदान किया। इस मौके पर नरेश कुमार, रीना शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान गीता शर्मा सहित अन्य सदस्य भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें