नालागढ़ (सोलन)। आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से नालागढ़ क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्लेवाल, धाना व भाटियां में बच्चों के साथ पोषण एवं स्वच्छता विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।
इन सत्रों के दौरान बच्चों को संतुलित आहार, हरी सब्जियों एवं फलों के सेवन, हाथ धोने की सही विधि, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने एवं स्वस्थ खानपान की आदतें विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुषमा शर्मा ने बच्चों को सरल एवं रोचक तरीके से पोषण और स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।