फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शीतलपुर बूथ पर लाइन तोड़ने पर हुई बहसबाजी व मारपीट

विज्ञापन
दून विधानसभा के शीतलपुर बूथ पर हुई लड़ाई के बाद लोगों से बात करते पुलिस कर्मी व अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
करीब 20 मिनट तक अधिकारियों को रोकना पड़ा मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र के शीतलपुर बूथ पर लगी लंबी लाइनों को तोड़कर बीच में घूसने को लेकर दो गुटों में बहसबाजी व मारपीट हो गई। इससे करीब 20 मिनट तक अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया भी रोकनी पड़ी।
विज्ञापन

दरअसल यहां पर मतदान को लेकर लंबी कतारें लगी हुई थी। इस दौरान एक व्यक्ति बीच लाइन में घुस गया। जिस पर अन्य लोग विरोध जताने लगे तो उक्त व्यक्ति व उसके साथ बहसबाजी करने लगे। वहीं कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाइनों में लगे लोग भी इधर-उधर भागने लगे। स्थिति बिगड़ने पर बूथ पर अफरा-तफरी मच गई और अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया रोक दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा बलों ने दोनों पक्षों को अलग कर शांत कराया, जिसके बाद हालात सामान्य होने पर मतदान दोबारा शुरू करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें