फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यालयों को तबाकू मुक्त बनाने के बच्चों ने दिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन सत्र में धुंदन और दाड़लाघाट स्कूल के छात्र हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। कार्यक्रम सलाम मुंबई फाउंडेशन के तत्वावधान में छठा राष्ट्रीय बाल परिषद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में बाल्यकाल से ही तंबाकू-जन्य पदार्थों के सेवन से होने वाली बीमारियों तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। इस अवसर पर बच्चों ने विद्यालयों को तबाकू मुक्त बनाने के सुझाव दिए।
ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम का वरिष्ठ उच्च माध्यमिक विद्यालय धुंदन की स्नेहा और राजकीय वरिष्ठ उच्च माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के हार्दिक बंसल ने संचालन किया। राष्ट्रीय बाल परिषद में हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित 10 से अधिक राज्यों के हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी, शिक्षा विभाग और खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट ने दो विद्यार्थियों का चयन किया था। स्नेहा और हार्दिक बंसल को पूर्व में प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसके उपरांत उन्होंने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरकार को भी सुझाव दिए गए, ताकि विद्यालयों को तंबाकू मुक्त घोषित कर विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वस्थ और ज्ञानवर्धक शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। कार्यक्रम के दिशा-निर्देश सलाम मुंबई फाउंडेशन के दीपक पाटिल ने दिए। वहीं स्वास्थ्य परियोजना कार्यक्रम समन्वयक अजीत कुमार सिंह, अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट ने सभी शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए तंबाकू मुक्त विद्यालय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें