रोड़ी स्कूल में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी व विजेताओं को सम्मानित करते शि
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)।अंबुजा फाउंडेशन द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला रौड़ी में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह क्विज प्रतियोगिता बच्चों के लिए बेहद रुचिपूर्ण और ज्ञानवर्धक रही। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर उत्साहपूर्वक दिए। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को इनाम वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अध्यापक कपिल गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के बौद्धिक विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां आयोजित की जानी चाहिए ताकि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान की भी जानकारी मिल सके।