राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में आतंकवाद निषेध दिवस पर शपथ लेते विद्यार्थी एवं
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में विभाग के निर्देशानुसार आतंकवाद निषेध दिवस मनाया गया। प्रार्थना सभा में कार्यकारी प्रधानाचार्य भारतेंदु भारद्वाज की अध्यक्षता में लक्ष्मीबाई सदन के विद्यार्थियों ने आतंकवाद निषेध दिवस के महत्व पर जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ ने आतंकवाद के विरुद्ध शपथ ली। इसके पश्चात जमा एक की छात्रा दिव्यांशी ने आतंकवाद निषेध दिवस पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। कार्यकारी प्रधानाचार्य भारतेंदु भारद्वाज ने दिव्यांशी के विचारों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।