फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राधा-कृष्ण संग सुदामा, कंस और बलराम आदि पोशाकें पसंद कर रहे बच्चे

Sun, 30 Aug 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
जन्माष्टमी को लेकर सोलन शहर के अप्पर बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
जन्माष्टमी कार्यक्रमों के लिए जमकर खरीदारी कर रहे अभिभावक
विज्ञापन

त्योहार के लिए शहर में बढ़ी रौनक, बच्चों में खासा उत्साह
पुष्पलता शांडिल्य
सोलन। जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई है। शहर के बाजार राधा कृष्ण की रंग-बिरंगी पोशाकों से सजने लगे हैं। मालरोड, अपर बाजार, गंज बाजार समेत सभी बाजारों में जन्माष्टमी से जुड़े किरदारों की पोशाकें सज गई है। जन्माष्टमी को लेकर बच्चों सहित उनके परिजनों में भी खासा उत्साह है। स्कूलों में भी इसको लेकर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नाट्य कला आदि का आयोजन होगा, जिसके लिए अभिभावक खरीदारी में जुटे हैं। राधा-कृष्ण के अलावा बच्चे स्कूल कार्यक्रमों के लिए सुदामा, बलराम, कंस आदि अन्य किरदारों की पोशाकें भी पसंद कर रहे हैं।
जन्माष्टमी का त्योहार इस वर्ष चार सितंबर को मनाया जाएगा। इसके लिए बाजारों में कान्हा के लिए धोती-कुर्ता, कुर्ता-पायजामा, राधा रानी पोशाकों की मांग बढ़ गई है। इनकी कीमत 150 रुपये से शुरू होकर 350 रुपये तक है। इसके अलावा बाजारों में लड्डू गोपालों की पोशाकों की भरमार है। लाल, पीली, गुलाबी पोशाकें ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लड्डू गोपाल के लिए आकर्षक झूले और आसन भी लोग खूब खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार संदीप ने बताया कि नन्हें कान्हा के लिए 120 रुपये में पोशाकें उपलब्ध है। साथ ही खाना खिलाने के लिए पीतल धातु से बने दो कटोरी, चम्मच, गिलास और प्लेट के सेट भी उपलब्ध है जिनकी कीमत 220 रुपये से शुरु है। वहीं एक अन्य दुकानदार नवीन ने बताया कि उनके पास जन्माष्टमी से जुडे़ विभिन्न किरदारों की पोशाकें है। यह पोशाकें कॉटन से बनी है इनकी कीमत 500 से 600 रुपये तक है। वहीं यदि किराए पर लेनी हो तो इनकी कीमत 200 से 300 रुपये तक है।
विज्ञापन


इनसेट
कमरबंद 20 और मुकुट 30 रुपये से शुरू
जन्माष्टमी उत्सव को लेकर बाजार में कमरबंद 20 रुपये से 80 रुपये तक और मुकुट 30 रुपये से 80 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध है। वहीं राधा रानी और गोपियों की पोशाकें 150 से 250 रुपये में, बाजूबंद 10 रुपये से 50 रुपये में, पटका 10 रुपये में, कुंडल 20 रुपये, बासुंरी 20 से 50 रुपये में आसन 50 रुपये, मोर पंख 30 रुपये, लड्डू गोपाल के श्रृंगार सेट 60 रुपये, पीतल के बर्तनों का सेट 220 रुपये में, माखन चोर पोशाकें 250 रुपये में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें