स्कूलों में किए गए कार्याें की भी दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बाल रक्षा भारत संस्था ने माॅडलेज इंडिया फूड्ज कंपनी के सहयोग से हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग एवं ईट राइट अभियान के प्रसार और साझाकरण कार्यशाला का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्यातिथि बीएमओ डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने पुरुष शौचालय, प्रतीक्षा क्षेत्र व हैंड वाश स्टेशन का शुभारंभ किया गया।
कंपनी ने इसे जन समुदाय के उपयोग के लिए स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र को सौंपा। उसके बाद बाल रक्षा भारत के प्रतिनिधियों ने हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग एवं ईट राइट स्कूल परियोजनाओं के तहत स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों व प्राथमिक पाठशालाओं में माॅडलेज के सौजन्य से किए गए विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डाला। बाल रक्षा भारत की ओर से छह स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों ढेला, गुल्लरवाला, रेड़ू-झिड़िवाला, खेड़ा, बारियां एवं छियाछी के नए और माडल स्वास्थ्य केंद्र बना कर लोगों को इसका लाभ पहुंचाया है। 20 सरकारी स्कूलों का ईट राइट अभियान में पंजीकरण किया। इसके साथ ही आगामी परियोजनाओं की रुपरेखा पर मंथन किया गया।
इस मौके पर नालागढ, लोक प्रतिनिधि की तरफ से कुलदीप कौर, ढेला की प्रधान नीलम चौधरी, प्लांट डायरेक्टर मनीष लाले, मुख्य प्रबंधक बलराम बरारे, प्रदीप कुमार मिश्रा, मिंटू देवनाथ, धनंजय राऊत और जसबिंदर कौर मुख्य रूप से मौजूद रहे।