फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मुख्यमंत्री ने सोलन के निर्माणाधीन अस्पताल कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोलन में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल सोलन जिला के साथ-साथ सिरमौर और शिमला जिला के निवासियों एवं पर्यटकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे यहां पर आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। हाल ही में सरकार ने इस अस्पताल के निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये की एक किश्त भी जारी की थी, जिससे इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी जिला मुख्यालयों सहित अन्य स्थानों पर स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ कर रही है और यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि लोगों को समय पर गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मंडल के सदस्य जतिन साहनी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता दयाल प्यारी, कांग्रेस नेता रमेश ठाकुर, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें