फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लोकनृत्य में प्रथम रहा घनागुघाट का छिब्बर महिला मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू नववर्ष पर भाषा एवं संस्कृति विभाग ने करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। भाषा एवं संस्कृति विभाग एवं अर्की कल्याण संस्था ने हिंदू नववर्ष के अवसर पर महिलाओं के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि उत्तराखंड के औद्योगिकी एवं वानिकी विवि के कुलपति डॉक्टर परविंदर कौशल रहे। इस प्रतिस्पर्धा में छिब्बर गांव के महिला मंडल ने लोकनृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतिस्पर्धा में अर्की उपमंडल की लगभग 53 महिलामंडलों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ग्राम पंचायत घनागुघाट के छिब्बर गांव की महिला मंडल प्रधान सरला ठाकुर ने बताया कि हिंदू नव वर्ष के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके महिलामंडल ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोकनृत्य प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें