कांगड़ा के युवक ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ थाने में कांगड़ा के एक युवक ने एक अज्ञात व्यक्ति पर पार्ट टाइम नौकरी दिलाने के नाम पर 19.75 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। वहीं शिकायत आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिले की तहसील फतेहपुर के गांव रैहन के पप्पू शर्मा ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप व टेलीग्राम ज्वाइन करके पार्ट टाइम नौकरी देने के बात कही और उससे पैसे मांगे। जिस पर उसने उसे कई बार पैसे भी डाले। डाली गई कुल रकम 19.75 लाख रुपये है। मगर आज तक उसे न तो व्यक्ति मिला और न ही नौकरी। ऐसे में युवक ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। उधर, एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच की जा रही है।