फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तीन साल पहले देरी से कराया था बिजली बिल जमा, अब लगाया रि-कनेक्शन चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल के साथ उपभोक्ताओं को जमा कराने पड़ रहे 250 रुपये
विज्ञापन

लोगों ने विद्युत बोर्ड पर जबरन वसूली का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी विद्युत मंडल के उपभोक्ताओं ने बोर्ड के अधिकारियों पर मनमाने ढंग से से वसूली करने का आरोप लगाया है। कनेक्शन कटा नहीं और रि-कनेक्शन चार्ज वसूला गया जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। विद्युत मंडल बद्दी के तहत आने वाले पांच दर्जन से अधिक उपभोक्ता को रि-कनेक्शन चार्ज लगा दिया। 2023 में इन उपभोक्ताओं ने देरी से बिल जमा कराया था। इसके चलते ऑडिट में इन उपभोक्ताओं पर मार्च में 250 रुपये अधिक देना पड़ा। बद्दी के तहत आने वाले मानपुरा, बद्दी, बरोटीवाला, गोयला उपमंडलों में कुछ उपभोक्ताओं ने एक माह के बाद देरी से बिल जमा कराए। फरवरी में हुए ऑडिट में यह खामी सामने आई जिस पर बिजली बोर्ड ने इन उपभोक्ता से रि-कनेक्शन चार्ज के रूप में 250 रुपये जमा कराए।
बद्दी के वार्ड दो में रहने वाले सचिन कुमार, दीपू पंडित व रविंद्र कुमार ने बताया कि बिल जमा कराने को लेकर उनके कोई कनेक्शन नहीं काटे गए लेकिन मार्च में यह बिल जनरेट हुआ और अप्रैल में उन्हें बिल के साथ 250 रुपये अतिरिक्त आए। जब बिजली बोर्ड के अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने रि-कनेक्शन करने की बात कही। जबकि उनका कभी भी बिजली का कनेक्शन नहीं कटा। जब कनेक्शन ही नहीं कटा तो अतिरिक्त बिल किस बात का है। अधिकांश लोगों को यह पता नहीं है कि यह 250 रुपये किस बात के हैं। यह रि-कनेक्शन का पैसा चुपचाप बिल के साथ जोड़ा गया है। 2023 का पैसा तीन साल के बाद लेने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि 2023 में जिन उपभोक्ता ने एक माह देरी से बिल जमा कराया उनके स्वयं ऑनलाइन रि-कनेक्शन चार्ज उठाया गया। यह उन्हीं लोगों से लिया गया है जिन्होंने बिल देरी से जमा कराया। हालांकि बोर्ड ने लोगों के कनेक्शन तो नहीं काटे लेकिन ऑडिट में यह सामने आने पर रि-कनेक्शन चार्ज वसूला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें