फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कार से खैर की लकड़ी के 11 लॉग्स बरामद, चालक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने दभोटा के माजरा रोड पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। वन विभाग ने लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग की टीम ने दभोटा से माजरा रोड पर नाका लगाया था। इस दौरान कार से लकड़ी पकड़ी गई। पुलिस ने चालक समेत दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने लकड़ी को कब्जे में लेने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नालागढ़ के वन परिक्षेत्र अधिकारी रोहित ठाकुर की ओर से गठित गश्त टीम की अगुवाई वन खंड अधिकारी सैनी माजरा तरसेम लाल कर रहे थे। टीम में वन रक्षक विकास कटोच, विवेक कुमार, अंशुल और संजीव कुमार शामिल थे। शनिवार सुबह 5:15 बजे नाके के दौरान एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में खैर की लकड़ी के 11 लॉग्स मिले। आरोपियों की पहचान माजरा (दभोटा) के बॉबी निवासी गांव माजरा, डाकघर दभोटा और भांगला निवासी सोनू के रूप में हुई। डीएफओ विकल्प यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहे चुके हैं। वन विभाग ने पुलिस चौकी दभोटा में एफआईआर दर्ज करवाई है और आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें